Aadhaar Card Update: आधार अपडेट को लेकर आया नया नियम, सिर्फ इतनी बार ही करा सकेंगे अपना आधार अपडेट…

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। समय-समय पर देश के नागरिक अपने आधार कार्ड में संशोधन करते रहते हैं। लेकिन इसी संशोधन को लेकर भारत सरकार ने आप एक बड़ा नियम बनाया है। देश का नागरिक अब आधार संशोधन के समय सरकार द्वारा बनाए गए इस नियम का ध्यान रखेंगे। आज हम आपको आधार कार्ड अपडेट के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। आधार अपडेट 1 साल में नागरिक कितनी बार कर सकता है? आधार अपडेट कहां और कैसे कर सकते हैं? इसकी जानकारी आपको आज के इस आर्टिकल में देखने को मिल जाएगी।

अगर आप भारत के निवासी हैं तो आपके पास आधार कार्ड जरूर होगा एवं अपने भी कभी अपने आधार कार्ड में संशोधन कराया होगा। भारत का नागरिक जिसके पास आधार कार्ड है वह आधार सेंटर पर जाकर जरूरी संशोधन करा सकता है, इसमें आप अपना नाम, उपनाम, जन्म तारीख, मोबाइल नंबर एवं पते का संशोधन कर सकते हैं। देश के नागरिकों के मन में आधार कार्ड अपडेट से लेकर विभिन्न प्रकार के सवाल होते हैं आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आधार अपडेट से जुड़ी कुछ जानकारी के बारे में बताने वाले हैं।

क्या आधार अपडेट करने से आधार नंबर बदल जाता है ?

कुछ व्यक्तियों के मन में यह सवाल होता है, कि क्या आधार कार्ड अपडेट करने से उनका आधार नंबर भी बदल जाता है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दे भारत सरकार द्वारा जारी किए गए आधार कार्ड में जी 12 अंकों के आधार नंबर को दर्शाया जाता है, उसे नंबर को नागरिक की एक अद्वितीय पहचान बनाया गया है इस 12 अंकों के आधार नंबर को एक बार जनरेट करने के बाद बदला नहीं जाता है। जब आप अपना आधार कार्ड अपडेट करते हैं तब आप इस आधार कार्ड में अपने सभी डेमोग्राफिक एवं बायोमेट्रिक संशोधन कर सकते हैं, परंतु आपका आधार नंबर वही पुराना वाला ही रहता है। इसमें में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं होता है और जिन लोगों के मन में सवाल है, कि क्या आधार कार्ड अपडेट करने से आधार नंबर बदल जाता है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें आधार अपडेट से आधार नंबर पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ता है।

आधार अपडेट को लेकर केंद्र सरकार का नया नियम –

भारत सरकार द्वारा आधार कार्ड को लेकर एक नया नियम जारी किया गया है इस नए नियम के अनुसार अब आप अपने आधार कार्ड में अपने नाम एवं सरनेम का संशोधन केवल दो बार ही कर सकते हैं। वही जन्म तारीख एवं लिंग परिवर्तन के लिए आपके पास केवल एक ही मौका रहेगा। जिन नागरिकों को अपने आधार कार्ड में पते का संशोधन करना है केवल उन्हीं को असीमित संशोधन करने की सुविधा मिलेगी यानी कि आप अपने पते का परिवर्तन चाहे जितनी बार कर सकते हैं इसके अलावा आप अपने बायोमेट्रिक और मोबाइल नंबर संशोधन के लिए भी चाहे जितनी बार अपने आधार को अपडेट कर सकते हैं। भारत सरकार ने ऑनलाइन अपडेट को लेकर भी बड़ा नियम बनाया है अब तक नागरिक आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अपने आधार को अपडेट कर सकते थे परंतु अब इस वेबसाइट पर नागरिकों के केवल पते का संशोधन किया जा सकता है किसी और अपडेट के लिए आपको आधार सेंटर जाना होगा।

भारत सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे किसी भी आधार केंद्र पर जाकर आप अपने आधार कार्ड में जरूरी संशोधन कर सकते हैं। जिसमें आपको डेमोग्राफिक अपडेट पर ₹50 का शुल्क एवं बायोमैट्रिक अपडेट करने पर ₹100 का शुल्क भुगतान करना होगा।

आया बड़ा अपडेट, इस दिन आएगा 16वीं किस्त का पैसा

Leave a comment