Pm Kisan Yojana: मध्य प्रदेश के किसानों को अगली किस्त में मिलेंगे ₹5000?, देखे पूरी जानकारी

Pm Kisan Yojana: मध्य प्रदेश के किसानों को अगली किस्त में मिलेंगे ₹5000?, देखे पूरी जानकारी

Pm Kisan Yojana : जैसा कि आप सभी जानते हैं भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त का पैसा फरवरी महीने की 27 तारीख को राज्य के सभी लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। हाल ही में जारी की गई सूचना के अनुसार भारत सरकार 8 करोड़ से अधिक लाभान्वित किसानों को पीएम किसान योजना का पैसा 27 फरवरी को जारी करने वाली है, लेकिन मध्य प्रदेश के किसानों को इस योजना के अंतर्गत एक बहुत बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

मध्य प्रदेश के किसान योजना में ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि के स्थान पर ₹5000 प्राप्त कर सकते हैं। आज आपको ₹5000 प्राप्त करने के लिए भारत सरकार द्वारा एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई सभी जरूरी जानकारियां देने वाले हैं।

पीएम किसान योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा लाभार्थी किसानों को हर-चार महीने के अंतराल पर ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाती है। योजना के अंतर्गत लाभान्वित किसान सालाना ₹6000 प्राप्त कर सकते हैं। यह पैसा भारत सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है।

27 फरवरी को आएगा पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त का पैसा –

पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को अब तक 15 से अधिक किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। और अब 27 फरवरी को पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त का पैसा किसानों की बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। जिसको लेकर केंद्र सरकार द्वारा सभी दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त का पैसा किसानों को 4 महीने पहले 15 नवंबर 2023 को जारी किया जा चुका है।

मध्य प्रदेश के किसानों को मिलेंगे ₹5000 ?

अगर आप मध्य प्रदेश के किसान है, तो आप इस योजना के अंतर्गत ₹5000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तरह मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार किसानों को हर-चार महीने के अंतराल पर ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करती है।

लेकिन हाल ही में आ रही खबरों के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार इस योजना में सहायता राशि को बड़ा कर 3000 करने का विचार कर रही है। अगर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना में किसानों को ₹3000 दिया जाता है, तो राज्य के किसानों को फरवरी के महीने में ₹3000 किसान कल्याण योजना के और 2000 पीएम किसान सम्मान निधि योजना के प्राप्त होंगे। इस प्रकार मध्य प्रदेश के किसान फरवरी के महीने में इन दोनों योजनाओं से ₹5000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं।

MP E-Uparjan 2024: सर्वर बंद होने से नही हो रहा है, किसानों के पंजीयन, 01 मार्च है गेहूं पंजीयन की अंतिम तिथि

Leave a comment