Delhi Kisan Protest: 1500 ट्रैक्टर और 500 वाहनों के साथ 6 महीने का राशन लेकर दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं किसान

Delhi Kisan Protest: 1500 ट्रैक्टर और 500 वाहनों के साथ 6 महीने का राशन लेकर दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं किसान

Delhi Kisan Protest : एक बार फिर से हमारे देश में किसान आंदोलन की बड़ी लहर आने जा रही है, किसानों ने दिल्ली की ओर रुख मोड़ लिया है। हाल ही में सोमवार के दिन लखनऊ में किसानों एवं केंद्र सरकार के कुछ मंत्रियों के बीच हुई बैठक बेनतीजा साबित हुई। इसके बाद किसानों ने दिल्ली की ओर अपना रुख मोड़ लिया है और किसान अब दिल्ली कूच के लिए चल पड़े हैं। सैकड़ो की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर और ट्रालियों के साथ दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। दिल्ली की ओर आ रहे किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा भी सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं। 2021 में किसान आंदोलन 360 दिनों तक चला था। इस बार फिर से किसानों को देखकर लग रहा है यह आंदोलन फिर से लंबा चलेगा। दिल्ली की ओर आ रहे किसान अपने साथ जिस व्यवस्था के साथ आ रहे हैं उनको देखकर लग रहा है कि किसानों ने इस आंदोलन को लंबे समय तक चलने की योजना बना ली है। किसान एक-दो दिन नहीं बल्कि 6 महीने का राशन लेकर दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं और किसानों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार उनकी सभी मांगों को नहीं मानेगी वह वापस नहीं जाएंगे।

देश में चल रही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली की ओर आ रहे किसानों में ज्यादातर पंजाब के किसान शामिल है। यहां से दिल्ली आ रहे किसान अपने साथ 1500 ट्रैक्टर और 500 वाहनों को लेकर आ सकते हैं। इसके अलावा किसानों के द्वारा अपने साथ 6 महीने के राशन सामग्री लाने की भी खबरें सामने आ रही है। किसानों के द्वारा ले जा रहे ट्रैक्टर एवं वाहनों को इस प्रकार से मॉडिफाई किया जा रहा है, जिससे कि वह दिल्ली पुलिस द्वारा किसानों को रोकने के लिए की जा रही व्यवस्था को बिगाड़ सके एवं इन मॉडिफाई ट्रैक्टर के सहारे बेरीकेटिंग को तोड़ सके।

भारी संख्या में शंभू बॉर्डर पहुंचे लोग, पुलिस ने को कार्यवाही –

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के लिए फतेहगढ़ से रवाना हुए किसान अब तक दिल्ली नहीं पहुंचे हैं, लेकिन किसानों से पहले ही लोगों की भारी भीड़ शंभू बॉर्डर पर पहुंचने लगी, इस भीड़ को काबू करने के लिए दिल्ली पुलिस के द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े गए और भीड़ को तितर बितर किया गया। पुलिस के द्वारा किसान आंदोलन को रोकने के उद्देश्य से मल्टी लेयर सुरक्षा तैयार की जा रही है। दिल्ली पुलिस द्वारा अपने सभी बॉडर को सील किया जा चुका है। दिल्ली के हरियाणा से लगने वाले सभी बॉडर को दिल्ली पुलिस ने सील कर दिया है। जिसके लिए दिल्ली पुलिस द्वारा सीमेंट के बड़े-बड़े बैरिकेट्स बनाए गए हैं, वहीं कटीले जली वाली बेरिसेट्स एवं कुछ जगहों पर बड़े-बड़े कंटेनर से दिल्ली की तरफ आने वाले सभी रास्तों को ब्लॉक किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस द्वारा डिटेंशन सेंटर पर बनाए जा रहे हैं जिसके लिए हरियाणा के दो स्टेडियम को चुना गया है।

Leave a comment