Ladli Bahana Yojana: कल आएगी लाडली बहना योजना की अगली किस्त, CM मोहन यादव करेंगे 1250 रुपए ट्रांसफर, जानें

मध्य प्रदेश सरकार कल यानी की 10 फरवरी को प्रदेश की 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं के खाते में Ladli Bahana Yojana की 9वी किस्त का पैसा ट्रांसफर करने जा रही है। इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मध्य प्रदेश सरकार इस योजना की अगली किस्त का पैसा प्रदेश की सभी 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं के खाते में कल जमा करेगी। इस बार प्रदेश की महिलाओं को योजना के अंतर्गत 1250 रुपए जमा किए जाएंगे यह पैसा मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा। जो कि प्रदेश की सभी लाभार्थी महिलाओं के खाते में प्राप्त होगा।

अगर आप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहन योजना के लाभार्थी हैं और हर महीने आपको इस योजना की किस्त का पैसा प्राप्त होता है तो आप सभी बहनों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना की अगली किस्त का पैसा कल ट्रांसफर करने वाली है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने लाडली बहना सम्मेलन का कार्यक्रम तय किया है इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार बहनों के खाते में अगली किस्त का पैसा ट्रांसफर करेगी।

कल मिलेगा 1250 रू –

योजना की शुरुआत से लेकर अब तक प्रदेश की महिलाओं को 1250 रुपए ट्रांसफर किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कल लाडली बहना योजना की अगली किस्त में फिर से प्रदेश की महिलाओं को 1250 रुपए प्रदान किए जाएंगे। यह पैसा महिलाओं को बैंक खाते में प्राप्त होगा। इन पैसों का इस्तेमाल राज्य की महिलाएं अपनी आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए कर सकती हैं। योजना का उद्देश्य प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए प्रदान करना है। योजना की शुरुआत में प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर महिला के खाते में प्रति माह ₹3000 देने का था। लेकिन राज्य सरकार के पास वित्त की कमी के चलते इस योजना के अंतर्गत फिलहाल मध्य प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार के अनुसार जैसे-जैसे राज्य सरकार के पास पैसे की व्यवस्था होगी इस योजना में सहायता राशि को बढ़ाया जाएगा।

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा 9वी किस्त का पैसा –

10 फरवरी को राज्य सरकार लाडली बहना योजना की 9वी किस्त का पैसा ट्रांसफर करेगी। लेकिन यह पैसा राज्य सरकार केवल उन महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेगी जो महिला इस योजना के लिए जरूरी पात्रता रखती है। अगर आप अब तक प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे हैं। तो आप सभी लोगों को इस योजना की जरूरी पात्रता के बारे में जानकारी होनी चाहिए। मध्य प्रदेश सरकार ने उन सभी महिलाओं को इस योजना से बाहर करना शुरू कर दिया है, जो इस योजना के अंतर्गत गलत तरीके से या फिर पात्रता नहीं रखते हुए लाभ प्राप्त कर रही हैं, तो चलिए जानते हैं किस तरह आप इस योजना की पात्रता देख सकते हैं।

योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी पात्रता –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित की गई जरूरी पत्रताएं कुछ इस प्रकार हैं।

  • योजना का लाभ मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।
  • लाभ लेने के लिए महिला की आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए अगर आपकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा और सरकार आपको लाडली बहन योजना से बाहर कर देगी।
  • आयकर दाता महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि वाली महिलाओं को भी योजना से बाहर कर दिया जाएगा।
  • 500000 से अधिक आय नहीं होनी चाहिए।
  • किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी में कार्यरत महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

अगर आप ऊपर बताई गई योजना की पात्रता एवं जरूरी नियमों का पालन नहीं करते हैं तो मध्य प्रदेश सरकार आपको लाडली बहना योजना से बाहर कर देगी हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना से 18000 से अधिक महिलाओं को बाहर कर दिया है। यह महिलाएं इस योजना के अंतर्गत जरूरी पात्रता नहीं रखती थी, इसलिए इन्हें प्रदेश सरकार ने योजना से वंचित कर दिया है सरकार द्वारा पिछली किस्त का पैसा इन सभी अपात्र महिलाओं के खाते में ट्रांसफर नहीं किया गया था।

Leave a comment