![लाडली बहना आवास योजना, ladli Behna Awas Yojana](https://desiyojna.com/wp-content/uploads/2024/01/wp-17056476540473588706844478742791.webp)
Ladli Behna Awas Yojana : लाडली बहना आवास योजना को लेकर बड़ी जानकारी आ रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आवास योजना की पहली किस्त को लेकर अपडेट जारी किया है पहली किस्त में ₹25000 मिलने वाले हैं लेकिन सिर्फ इन महिलाओं को ही आवास योजना का लाभ मिलेगा क्या है पूरी जानकारी आज के इस आर्टिकल में जानते हैं।
मध्य प्रदेश में लाडली बहन आवास योजना की पात्र महिलाओं को पहली किस्त का बेसब्री से इंतजार है जल्द ही प्रदेश सरकार लाडली बना आवास योजना की पहली किस्त के ₹25000 प्रदेश की महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करने वाली है इसको लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्देश जारी कर दिए हैं ऐसी कौन सी महिलाएं हैं जिन्हें पहली किस्त का पैसा मिलेगा और किस तरह आप अपना नाम आवास योजना की लिस्ट में देख सकते हैं सारी जानकारी आज आपको हम बताने वाले हैं।
लाडली बहना आवास योजना
दोस्तों मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की थी। यह योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना की तरह ही मध्य प्रदेश की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को पक्का मकान देने के लिए शुरू की गई थी, इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा कराए गए थे, जिन भी महिलाओं ने इस योजना में अपने आवेदन फार्म जमा किए होंगे उन सभी की एक सूची सरकार द्वारा जारी की गई है। इस सूची में जितनी महिलाओं के नाम हो गई केवल उन्हें ही लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। जिससे कि महिलाएं अपने लिए पक्का मकान का निर्माण कर सके।
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की लाडली बहना आवास योजना केवल मध्य प्रदेश की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए शुरू की गई है। जिसमें प्रदेश की महिलाओं को मकान बनाने के लिए 1,20,000 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी, यह राशि प्रदेश की महिलाओं के खाते में किस्तों के रूप में ट्रांसफर की जाएगी जिसमें पहली किस्त में आपको ₹25,000 जमा किए जाएंगे पहले किस्त का पैसा मध्य प्रदेश सरकार 25 जनवरी 2024 को प्रदेश की महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करने वाली है, जिसको लेकर सरकार ने निर्देश जारी कर दिए।
आवास योजना पहली किस्त में मिलेंगे ₹25000
लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त में मध्य प्रदेश सरकार ₹25000 ट्रांसफर करने वाली है। यह पैसा प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं के खाते में आधार बैंक DBT के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा, जो कि सीधे महिलाओं को उनके बैंक खाते में प्राप्त होगा। आवेदन फार्म जमा करते समय जिस भी बैंक खाते को अपने दिया था, उस बैंक खाते में आपकी पहली किस्त का पैसा जमा किया जाएगा।
लाडली बहना आवास योजना लिस्ट कैसे देखें
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जिन महिलाओं के खाते में लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। उन सभी महिलाओं की एक सूची जारी की गई है, इस सूची में जिन महिलाओं का नाम होगा केवल उन्हीं के खाते में पहले किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। अगर आप अपने गांव की सूची देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिखाई दे रही बटन पर क्लिक करना होगा, यहां पर जाकर आप अपने पूरे गांव की सूची देख सकते हैं, और पता कर सकते हैं कि इस योजना में कितनी महिलाओं को पैसा मिलने वाला है।
लाडली बहना आवास योजना 2024 की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें