लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त में मिलेंगे रू 40,000 सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश

लाडली बहना आवास योजना, ladli Behna Awas Yojana

Ladli Behna Awas Yojana 1st Installment 2024 : 19 जनवरी 2024 को लाडली बहना आवास योजना को लेकर बड़ी अपडेट आ रही है। इस योजना की पहली किस्त का पैसा मिलने वाला है जिसमे आपको पूरे 40 हजार रुपए मिलेंगे।

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना आवास योजना से जुड़ी बड़ी अपडेट जारी कर दी है। 19 जनवरी 2024 को जारी कि गई अपडेट के अनुसार प्रदेश की महिलाओं को आवास योजना की पहली किस्त ट्रांसफर की जानी है जिसमें महिलाओं को ₹40000 जमा किए जाएंगे। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक के दौरान आवास योजना से जुड़ा बड़ा फैसला ले लिया है, अब प्रदेश की महिलाओं को इस योजना के पैसे जल्द ही खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की गई थी, इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को पक्का मकान देने के लिए की गई थी जिसमें प्रदेश की ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाली महिलाओं को मकान बनाने के लिए 1,20,000 रुपए एवं शहरी क्षेत्र की महिलाओं को 2,50,000 रुपए दिए जाएंगे।

इस योजना को आप प्रधानमंत्री आवास योजना की तरह ही समझ सकते हैं यह योजना केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए शुरू की गई थी। इस योजना की शुरुआत में प्रदेश की महिलाओं के ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा किए गए थे। इसके बाद सरकार द्वारा एक सूची जारी की गई, इस सूची के अनुसार जो भी महिलाएं इस योजना में पात्र पाई जाती है, उन सभी महिलाओं को पक्का मकान बनाने के लिए पहली किस्त का पैसा सरकार जारी करने वाली है, इसमें महिलाओं को ₹40000 मिलने वाले हैं।

मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त का पैसा 25 जनवरी 2024 को जारी करने वाली इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं इसके अनुसार प्रदेश की पात्र महिलाओं के खाते में पहले किस तरह ₹40000 ट्रांसफर किया जाएगा इसके बाद महिलाओं को दूसरी एवं तीसरी किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। पहले किसका पैसा प्राप्त करने के लिए आपका इस योजना में पात्र होना एवं सरकार द्वारा जारी की गई लाडली बहना आवास योजना की सूची में नाम होना जरूरी है।

अगर आप लाडली बहना आवास योजना की सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो इसे आप घर बैठे अपने मोबाइल से देख सकते हैं आप न केवल अपने नाम को देख सकते हैं बल्कि आप पूरे गांव की सूची भी डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिए नीचे आपको दिखाई दे रहा है Ladli Behna Awas Yojana List 2024 वाले बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक वेबसाइट ओपन हो जाएगी जहां पर आप अपने गांव का चयन करके पूरे गांव की लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं और उस लिस्ट में अपना नाम भी देख सकते हैं।

यहां से देखें लाडली बहना आवास योजना 2024 की लिस्ट

अगर आप लाडली बहना आवास योजना में पात्र पाए जाते हैं, तो मध्य प्रदेश सरकार पक्का मकान बनाने के लिए आपके खाते में लाडली बहन योजना की पहली किस्त के 40,000 रुपए ट्रांसफर करने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दे सरकार द्वारा पक्का मकान बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 1,20,000 रुपए दिए जाते हैं, वहीं शहरी क्षेत्र में पक्का मकान निर्माण करने के लिए सरकार ₹2,50,000 की राशि ट्रांसफर करती है। यह पैसा लाभार्थी के खाते में किस्तों के रूप में ट्रांसफर किया जाता है।

Leave a comment