Ladli Behna Awas Yojana 2024 : सरकार ने जारी की लाभार्थी सूची, ऐसे देखे अपना नाम, मिलेंगे 2.50 लाख रुपए

Ladli Behna Awas Yojana 2024 : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को पक्का मकान देने के उद्देश्य से लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की गई है। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत महिलाओं के ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा किए गए थे और अब मध्य प्रदेश सरकार ने लाभार्थी महिलाओं की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है इस सूची में जिन महिलाओं का नाम होगा केवल उन्हें ही योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Ladli Behna Awas Yojana 2024 Beneficiary List –

सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची में अगर आपका नाम पाया जाता है तो आपको योजना के अंतर्गत पक्का मकान बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को 1.20 लाख रुपए और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को 2.50 लाख रुपए मिलेंगे। अगर आप घर बैठे अपने आवास योजना के आवेदन फार्म का स्टेटस चेक करना चाहते हैं और सरकार द्वारा जारी की गई आवास योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो आज किस आर्टिकल में हम आपको सरकार द्वारा जारी की गई सूची देखने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं।

ऐसे देखे सूची में अपना नाम (PM Awas Yojana List 2024)

नीचे बताए जा रहे हैं निम्न चरणों का पालन कर आप घर बैठे प्रधानमंत्री आवास योजना एवं लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते है।

  • सूची देखने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर दिखाई दे रहे स्केच होल्डर वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • अब यहां आपको दिखाई दे रहे IAY /PMAY वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा।
  • यहां आपको अपने राज्य जिला तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्र का चयन करना होगा और आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने आपके गांव की लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी जिसमें आपको अपना नाम चेक कर लेना है।

पहली किस्त में मिलेगा इतना पैसा (Ladli Behna Awas Yojana 1st installment)

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को 1.20 लाख रुपए पक्का मकान बनाने के लिए प्रदान किए जाते हैं। वहीं शहरी क्षेत्र की महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 2.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होती है। सरकार द्वारा यह पैसा विभिन्न किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को पहली किस्त के रूप में योजना के अंतर्गत ₹30000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी। वहीं शहरी क्षेत्र को इस योजना की पहली किस्त के दौरान सरकार द्वारा ₹60000 प्राप्त होंगे।

योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा विभिन्न तीन किस्तों में सहायता राशि महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।पहली किस्त के दौरान 30000 वहीं दूसरी किस्त के दौरान फिर से 30000 और आखिर में तीसरी किस्त के दौरान योजना की शेष राशि बैंक खाते में जमा कर दी जाती है। इन पैसों का इस्तेमाल महिलाएं अपने लिए पक्के मकान का निर्माण हेतु कर सकती है।

Ladli Behna Awas Yojana 2024 के लाभ –

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत विवाहित तलाकशुदा एवं विधवा महिलाएं पात्र मानी जाएगी।
  • कच्चे मकान में रहने वाली महिलाओं को योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा पक्का मकान दिया जाएगा।
  • ग्रामीण क्षेत्र में जीवन यापन करने वाली महिलाओं के जीवन स्तर कुछ सुधर जा सकता है।

Mahtari Vandan Yojana 2024 : ऐसे मिलेंगे महिलाओं को ₹12000, देखे पूरी जानकारी

Leave a comment