Ladli Behna Yojana 9th Installment : इस दिन आएगा अगली किस्त का पैसा, मिलेंगे 1500 रू

लाडली बहना योजना

Ladli Behna Yojana 9th Installment : मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना का पैसा इस दिन सभी पात्र महिलाओं के खाते में जमा करने वाली है। हाल ही में आ रही खबरों के अनुसार लाडली बहना योजना की अगली किस्त में महिलाओं को ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी क्या है पूरी जानकारी चलिए जानते हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले माह 10 जनवरी को प्रदेश की एक करोड़ 30 लाख महिलाओं के खाते में लाडली बहना योजना की आठवीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया था इस दौरान सरकार ने महिलाओं के खाते में 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की थी, लेकिन अब फरवरी के महीने में मिलने वाली अगली किस्त के दौरान प्रदेश सरकार महिलाओं के खाते में ₹1500 की आर्थिक सहायता जमा करने वाली है। प्रदेश सरकार ने इस योजना में दी जा रही सहायता राशि को बढ़ाकर ₹1500 कर दिया है। धीरे-धीरे इस योजना में राशि को बड़ा कर ₹3000 भी कर दिया जाएगा ।

लाडली बहना योजना की अगली किस्त का पैसा सरकार द्वारा प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं के खाते में 10 फरवरी 2024 को जमा किया जाएगा। इस दिन प्रदेश सरकार लाडली बहन सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित करेगी और प्रदेश की सभी पात्र लाडली बहनों के खाते में अगली किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहनों के खाते में ₹1500 की सहायता राशि ट्रांसफर करेगी।

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की पिछली किस्त के दौरान हजारों महिलाओं के खाते में पैसा जमा नहीं किया था तब से प्रदेश में महिलाओं के मन में चिंता है कि सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाने वाली अगली किस्त का पैसा उनके खाते में जमा होगा या फिर नहीं। अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो आज हम आपको बताने वाले हैं प्रदेश सरकार किन महिलाओं के खाते में अगली किसका पैसा ट्रांसफर करेगी।

यह भी पढ़े: लाडली बहना आवास योजना 2024 की नई सूची हुई जारी

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर इस योजना में पात्र महिलाओं की अंतिम सूची जारी की जिन महिलाओं का नाम इस सूची में होगा केवल उन्हीं महिलाओं के खाते में अगली किस्त का पैसा सरकार द्वारा ट्रांसफर किया जाएगा अगर आपका नाम इस योजना की पात्रता लिस्ट में नहीं है सरकार द्वारा जारी की गई इस नई सूची में अगर आपका नाम नहीं है तो आपको अगली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा तो चलिए जानते हैं किस तरह से आप लाडली बहन योजना की अंतिम सूची देख सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको लाडली बहन के अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको दिखाई दे रहा है अंतिम सूची वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद सेंड ओटीपी बटन पर क्लिक करना है।
  • मोबाइल पर प्राप्त चार अंको का ओटीपी नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • अब आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
  • आप सामने दिखाई दे रही सूची में से अपनी तहसील या फिर जनपद पंचायत का चयन कीजिए।
  • आखिर मैं आपको अपने गांव का चयन करना होगा।
  • अब आपके सामने आपके गांव की सभी लाडली बहन योजना में लाभ प्राप्त कर रही महिलाओं की सूची निकलकर आ जाएगी इस सूची में से आपको अपना नाम देखना है और इस नाम के आगे आपको पात्रता की स्थिति चेक करनी है अगर यहां पर पात्र ही लिखा है तो आपको अगली किस्त का पैसा मिलेगा अगर यहां पर अपात्र लिखा है तो आपको अगली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई लाडली बहन योजना के आठवीं किस्त के दौरान 18000 से अधिक महिलाएं ऐसी थी जिन्हें सरकार द्वारा 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर नहीं की गई। इन सभी महिलाओं के खाते में सहायता राशि जमा नहीं होने का प्रमुख कारण लाडली बहन योजना में अपात्र हो जाना है।

अगर आप इस योजना में किसी कारणवश अपात्र घोषित कर दिए जाते हैं, तो सरकार आपके खाते में इस योजना का पैसा ट्रांसफर नहीं करती है इन 18000 महिलाओं को सरकार ने अपात्र घोषित कर दिया है इसलिए भविष्य में इन महिलाओं के खाते में इस योजना का पैसा ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।

Leave a comment