18000 महिलाओं की कटे लाडली बहना योजना से नाम, इन महिलाओं को नहीं मिलेगा अगली किस्त का पैसा, सूची मे देखे अपना नाम

लाडली बहना योजना,

लाडली बहना योजना 2024 : अगर आप लाडली बिना योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आपको इस खबर को पूरा देखना चाहिए मध्य प्रदेश सरकार ने 18000 महिलाओं को पिछली किसका पैसा नहीं दिया है इन महिलाओं को लाडली बहन योजना से बाहर कर दिया गया है उनके नाम योजना से काट दिए गए हैं आखिर क्या है वजह की सरकार ने इन महिलाओं को इस योजना से बाहर किया क्यों इन महिलाओं के खाते में सरकार ने पिछली किसका पैसा ट्रांसफर नहीं किया और आपको अगली किस्त का पैसा मिलेगा या नहीं सारी जानकारी आज के आर्टिकल में आपको देखने को मिल जाएगी।

लाडली बहन योजना की शुरुआत से लेकर अब तक मध्य प्रदेश सरकार एक करोड़ से अधिक महिलाओं को योजना से लाभान्वित कर रही है प्रदेश की महिलाओं के खाते में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जा रही है यह पैसा महिलाओं को सीधे बैंक खाते में प्राप्त हो रहा है प्रदेश की सभी महिलाएं इस योजना से बेहद खुश हैं और सरकार द्वारा इस योजना में सहायता राशि को बढ़ाने की मांग कर रही है क्योंकि योजना की शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को योजना के जरिए हर महीने ₹3000 देने का वादा किया था और अब महिलाएं इस वादे को निभाने के लिए वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव से गुहार लगा रही है।

जहां एक और राज्य की महिलाएं मुख्यमंत्री से योजना में राशि को बढ़ाने के लिए कह रही हैं वहीं दूसरी ओर कुछ महिलाएं ऐसी हैं जिनके नाम इस योजना से सरकार द्वारा काट दिए गए हैं वह महिलाएं सरकार से उनके नाम वापस जोड़ने का अनुरोध कर रही है लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने इन 18000 महिलाओं के नाम क्यों काटे इसके बारे में आगे आपको जानकारी देते हैं।

लाडली बहना योजना से कटे 18000 महिलाओं के नाम

मध्य प्रदेश सरकार ने जिन 18000 महिलाओं के नाम काटे हैं उन महिलाओं के नाम काटने के पीछे एक बड़ी वजह है। दोस्तों मध्य प्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग में हाल ही में एक सूचना जारी कर प्रदेश के लोगों को बताया था कि मध्य प्रदेश में फैल रही खबरों के अनुसार लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है कि मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना से महिलाओं के नाम काट रही है इसी खबर पर सरकार ने जवाब देते हुए एक विस्तृत जानकारी की थी इस जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस योजना से केवल उन महिलाओं के नाम काटे गए हैं जो इस योजना में अपात्र हो गई है।

योजना की जानकारी देते हुए जनसंपर्क विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश में 15000 से अधिक महिलाएं अपनी आयु 60 वर्ष से अधिक कर चुकी है यानी कि जिन महिलाओं की आयु 60 वर्ष से अधिक हो जाती है और महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया जाता है क्योंकि योजना के लिए आयु पात्रता 23 से 60 वर्ष रखा गया है इसके साथ ही राज्य में 108 महिलाएं आप इस दुनिया में नहीं है उनकी मृत्यु हो चुकी है इसलिए उन्हें भी इस योजना से बाहर कर दिया गया है इसके साथ ही कुछ महिलाओं ने योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लाभ परित्याग वाले विकल्प का इस्तेमाल कर अपने आप को इस योजना से बाहर कर लिया है इसलिए भी उन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं दिया गया है कुछ महिलाओं के आधार कार्ड समग्र आईडी से डी लिंक हो गए हैं जिस वजह से उन्हें पैसा प्राप्त नहीं हुआ है इसके अलावा कुछ महिलाओं का बैंक खाता आधार से डीबीटी एक्टिव नहीं होने के कारण उनके खाते में सरकार द्वारा पैसा ट्रांसफर नहीं किया जा सका है।

इन सभी कारण से महिलाओं को पिछली किस्त का पैसा प्राप्त नहीं हुआ था यह जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं से कहा कि अगर आप इस योजना में जरूरी पात्रता रखते हैं तो आपको हर महीने आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी लेकिन जो महिलाएं योजना में अपात्र है और फिर भी इस योजना का लाभ ले रही है उन सभी महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार योजना से बाहर कर देगी।

इन महिलाओं को मिलेगा अगली किस्त का पैसा

अगर आप लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि प्रदेश सरकार द्वारा आपको अगली किस्त का पैसा मिलेगा या नहीं तो इसके लिए आप लाडली बहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पात्रता की स्थिति जांच सकते हैं जिससे आपको यह पता चल जाएगा कि मध्य प्रदेश सरकार आपको अगली किस्त का पैसा देगी या फिर नहीं।

Ladli Behna Yojana 2024, सरकार ने 27000 बहनों को किया अपात्र, खाते मे नही आया पैसा

Leave a comment