MP e-uparjan portal 2024: ई-उपार्जन गेहूं पंजीयन 2024-25, समर्थन मूल्य पर गेहूं के पंजीयन हुए शुरू, ऐसे करे घर बैठे MP e-uparjan portal पर पंजीयन

MP e-uparjan portal 2024: ई-उपार्जन गेहूं पंजीयन 2024-25, समर्थन मूल्य पर गेहूं के पंजीयन हुए शुरू, ऐसे करे घर बैठे MP e-uparjan portal पर पंजीयन

Mp e-uparjan 2024 : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए गेहूं की पंजीयन प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू कर दी गई है। राज्य के किसान 1 मार्च तक अपने गेहूं के पंजीयन कर सकते हैं, जो किसान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उपार्जन केंद्र पर खरीदी जाने वाली फसल को समर्थन मूल्य पर बेचना चाहते हैं। वह अपना पंजीयन 5 फरवरी 2024 से 1 मार्च 2024 तक Mp e uparjan portal पर जाकर कर सकते हैं। आज हम आपको एमपी उपार्जन पोर्टल ( mp e uparjan portal ) पर घर बैठे गेहूं के पंजीयन करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने वाले हैं। किसान अब अपना पंजीयन घर बैठे भी कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को कौन-कौन से जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता लगेगी और किसान किस तरह अपना पंजीयन घर बैठ कर सकेंगे। संपूर्ण जानकारी आज के इस आर्टिकल में आपको दी जाएगी।

ई उपार्जन पंजीयन क्या है?

राज्य के जिन किसानों को एमपी ई उपार्जन पोर्टल के बारे में जानकारी नहीं है उन सभी को बता दे की मध्य प्रदेश सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं एवं अन्य फसलों की खरीद हेतु किसानों का उपार्जन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करती है। जिन किसानों का मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उपार्जन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जाता है, उन किसानों से निश्चित की गई तारीखों पर फसलों की खरीद की जाती है। मध्य प्रदेश सरकार किसानों से उपार्जन प्रक्रिया के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद करती है एवं इन फसलों की खरीद के उपरांत किसानो को रसीद प्रदान की जाती है। इस रसीद प्रदान किए जाने के 7 दिवस के बाद किसानों के खाते में फसल का भुगतान किया जाता है। इस प्रकार किसानों से समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद हेतु उपार्जन प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है। यह सारी प्रक्रिया मध्य प्रदेश सरकार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करती है, जिससे कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं की जा सके।

गेहूं का पंजीयन कैसे करे ? ( Gehu Ka Panjiyan Kaise Kare )

मध्य प्रदेश सरकार ने उपार्जन पोर्टल ( mp e uparjan ) पर गेहूं के पंजीयन के प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश के किसान 5 फरवरी से गेहूं का पंजीयन कर सकते हैं। सरकार द्वारा पंजीयन की अंतिम तिथि 1 मार्च 2024 रखी गई है। मध्य प्रदेश के सभी किसान 1 मार्च 2024 तक उपार्जन पोर्टल पर गेहूं के लिए पंजीयन कर सकते हैं। आज हम आपके घर बैठे गेहूं का पंजीयन करने की प्रक्रिया के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। अगर आप एक किसान है और पंजीयन केंद्र पर जाकर अपना पंजीयन करने में असमर्थ है या फिर आप पंजीयन केंद्र पर लगी लंबी-लंबी लाइनों से बचना चाहते हैं, तो आप अपना गेहूं का पंजीयन घर बैठे भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किसान किस तरह से गेहूं का पंजीयन घर बैठ कर पाएंगे।

ऐसे करे ऑनलाइन गेहूं का पंजीयन –

  • घर बैठे गेहूं का पंजीयन करने के लिए सबसे पहले आपको एमपी ई उपार्जन ( mp e uparjan) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • सबसे पहले आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको दिखाई दे रहे रबी विपणन वर्ष 2024 25 वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमें आपको अपना किसान कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके सेंड ओटीपी वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • ओटीपी वेरीफाई हो जाने के बाद आपको दिखाई दे रहे सेव वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपने जमीन संबंधी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने बैंक संबंधी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • आखिर मैं आपको अपना आधार नंबर वेरीफाई करना होगा जिसके लिए आप रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी सेंड कर सकते हैं।
  • दिखाई दे रहा है सेंड ओटीपी बटन पर क्लिक करके आपको अपने आधार कार्ड को वेरीफाई करना है।
  • प्राप्त ओटीपी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • आधार ओटीपी वेरीफाई हो जाने के बाद आपका पंजीयन सफलतापूर्वक कर लिया जाएगा।
  • अब आपको दिखाई दे रहे हैं प्रिंट बटन पर क्लिक करके अपने पंजीयन की प्रिंटआउट निकाल लेनी है।
  • इस प्रकार आप घर बैठे अपना गेहूं का पंजीयन कर सकते हैं।

पंजीयन करने में क्या क्या लगता है ?

अगर आप अपने नजदीकी उपार्जन केंद्र पर गेहूं का पंजीयन करने जा रहे हैं तो आपके पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए।

  • किसान का आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • भूमि संबंधित दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • फसल संबंधित विवरण

Leave a comment