Pan Card Aadhaar Linking : पैन कार्ड को आधार से लिंक करना हुआ आसान, ऐसे करो घर बैठे लिंक

Pan Card Aadhaar Linking : पैन कार्ड को आधार से लिंक करना हुआ आसान, ऐसे करो घर बैठे लिंक

Pan Card Aadhaar Linking : भारत सरकार द्वारा पैन कार्ड को एक महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची में शामिल किया गया है। सभी तरह के वित्तीय लेनदेन में पैन कार्ड इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भारत के नागरिक है और पैन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है। सरकार ने सूचना जारी कर देश के सभी नागरिकों को अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का आदेश जारी किया है।

अगर अब तक आपने अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है, तो आपको जल्द ही अपने पैन को आधार से लिंक करना होगा। सरकार द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार Pan Card Aadhaar Link नहीं होने पर विभिन्न प्रकार की सुविधा जो की पैन कार्ड के जरिए आपको प्राप्त होती है, उन्हें बंद कर दिया जाएगा एवं डेडलाइन निकलने के बाद पैन कार्ड आधार से लिंक करने पर ₹1000 तक का जुर्माना देना होगा। तो आज हम आपको बताने वाले हैं, कि आप किस तरह से आप घर बैठे अपना पैन कार्ड आधार से लिंक कर सकते हैं।

Pan Card Aadhaar Linking क्यों है जरूरी?

भारत सरकार द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार पैन कार्ड को आधार से लिंक करना बहुत जरूरी है साथियों जिन लोगों को नहीं पता है, कि सरकार पैन कार्ड को आधार से लिंक क्यों कर रही है। उन सभी को बताना चाहते हैं कि पैन कार्ड वित्तीय लेनदेन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। और देश के नागरिक इसे अलग-अलग दस्तावेजों के जरिए बनवा सकते हैं। लेकिन इन लेन-देन को ट्रैक करने एवं गलत लेन-देन को पहचानने के लिए भारत सरकार आप सभी नागरिकों के पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने पर जोर दे रही है। जिससे कि व्यक्ति के पास एक से अधिक पैन कार्ड ना हो सके और पैन कार्ड के जरिए की जाने वाली गड़बड़ियों को रोका जा सके। इसके लिए भारत सरकार ने निर्देश जारी कर सभी नागरिकों को पैन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करने के लिए कहा है।

ऐसे करो Pan Card Aadhaar Link –

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए महत्वपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी आपको नीचे बताई जा रही है।

  • सबसे पहले आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां पर आपको दिखाई दे रहे Pan Card Aadhaar Linking वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना पैन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • सेंड ओटीपी वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल पर 6 अंकों का ओटीपी प्राप्त होगा जिसे दर्ज करना है।
  • सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • अगर आप डेडलाइन निकलने के बाद अपना पैन आधार से लिंक कर रहे हैं तो आपको ₹1000 का भुगतान करना होगा।
  • भुगतान के लिए आप नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या फिर यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक करके आप अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक सफलतापूर्वक कर पाएंगे।

यह है Pan Card Aadhaar Link की अंतिम तिथि –

भारत सरकार द्वारा पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए 31 जनवरी अंतिम तिथि रखी गई थी, इसके बाद जिन भी नागरिकों ने अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया है, उन सभी को ₹1000 की पेनल्टी का भुगतान करना होगा।

Mahtari Vandan Yojana 2024 : ऐसे मिलेंगे महिलाओं को ₹12000, देखे पूरी जानकारी

Leave a comment