Samagra Khasra Link Online: समग्र खसरा लिंक करने पर ही होगा MP E-Uparjan 2024 पर गेहूं,चने का पंजीयन

समग्र खसरा लिंक करने पर ही होगा MP E Uparjan 2024 पर गेहूं / चने का पंजीयन, Samagra Khasra Link Online

Samagra Khasra Link : मध्य प्रदेश की राजस्व विभाग में प्रदेश के समस्त किसानों के लिए हाल ही में एक आदेश पारित किया है। जिसके अनुसार सभी किसान साथियों को गेहूं / चने का पंजीयन Mp E Uparjan 2024 Portal पर करने हेतु अपने खसरा को समग्र आईडी से लिंक करना अनिवार्य है।

Samagra Khasra Link
Samagra Khasra Link aadesh

इसके लिए जरूरी आदेश सरकार ने जारी कर दिया है, इस आदेश में सरकार द्वारा कही गई सारी बातों की जानकारी आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं इसके साथ आज हम आपको Samagra Khasra Link कैसे करना है इसके बारे में भी पूरी जानकारी देंगे।

दोस्तों अगर आप एक किसान है और मध्य प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर अपनी गेहूं और चने की फसल बेचना चाहते हैं, तो इसके लिए सरकार द्वारा MP e uparjan 2024 पोर्टल पर पंजीयन प्रक्रिया शुरू की जाने वाली है, लेकिन इससे पहले सरकार ने एक आदेश जारी करके समस्त किसानों को सूचित किया है, कि पंजीयन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही प्रदेश के सभी किसानों को अपना Samagra Khasra Link करना होगा।

अगर किसान अपने Samagra Khasra Link नहीं करते हैं तो उन किसान साथियों का MP E Uparjan 2024 पोर्टल पर समर्थन मूल्य 2024-25 के लिए गेहूं एवं चने का पंजीयन नहीं किया जाएगा और किसान समर्थन मूल्य पर फसल बेचने से वंचित रह सकते हैं, इसलिए सभी किसानों को अंतिम तारीख से पहले अपने Samagra Khasra Link कर लेना है।

  1. सबसे पहले आपको समग्र आईडी की अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. यहां आपको दिखाई दे रही भूमि ई केवाईसी लिंक वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  3. हम आपके यहां पर अपनी समग्र आईडी दर्ज करनी होगी।
  4. अब आपको रजिस्टर मोबाइल पर ओटीपी सेंड करना होगा।
  5. प्राप्त ओटीपी को दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  6. अब आपको अपनी भूमि संबंधी जानकारी को जोड़ना होगा जिसमें आप अपनी भूमि संबंधी खसरा क्रमांक का चयन कर सकते हैं।
  7. अब आपको अपने आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  8. आधार पर रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा।
  9. अब आपको अपनी जन्म संबंधी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
  10. आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  11. इसके बाद आपका Samagra Khasra Link सफलतापूर्वक कर लिया जाएगा।

अपनी समग्र आईडी को खसरे से लिंक करने के लिए आपको निम्न दस्तावेज लगेंगे ।

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • वोटर कार्ड
  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • भूमि की पावती
  • मोबाइल नंबर

Samagra Khasra Link की प्रक्रिया को और अधिक अच्छे से समझने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं यहां हमने आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताया है जिससे कि आप घर बैठे अपने मोबाइल से अपने Samagra Khasra Link कर सकते है

खसरे को समग्र आईडी से कैसे लिंक करें : Samagra Khasra Ekyc, 2 मिनिट मे होगा लिंक

Leave a comment