![TAFCOP Portal ऐसे पता करे सिम किसके नाम पर है | आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे है ? जानें 05 मिनट में](https://desiyojna.com/wp-content/uploads/2024/02/Shubham-Indoure-Creations-2024-02-29T192244.446-1024x576.jpg)
TAFCOP Portal: भारत सरकार द्वारा देश भर के उपभोक्ताओं के लिए शुरू किए गए TAFCOP Portal के बारे में आज इस आर्टिकल में सारी जानकारी प्रदान की जाएगी| TAFCOP Portal क्या है? TAFCOP Portal के लाभ क्या है? आधिकारिक वेबसाइट क्या है? TAFCOP Portal पर दी जाने वाली सभी सुविधाएं? TAFCOP Portal पर Active Sim की जांच कैसे करें? TAFCOP Portal पर Active Sim को बंद कैसे करें?
TAFCOP Portal क्या है ?
2023 में भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा TAFCOP Portal को लांच किया गया था। देश भर के उपभोक्ता इस पोर्टल के माध्यम से उनके नाम पर चल रही सभी Active SIM का पता लगा सकते हैं। उपभोक्ता पोर्टल की सहायता से यह जान सकते हैं कि उनके नाम पर एवं उनके आधार कार्ड पर कितने SIM Active हैं| इस पोर्टल की सहायता से फर्जी सिम एवं अपने नाम पर गलत सिम होने पर उपभोक्ता इसे बंद भी कर सकता है।
जैसा कि आप सभी जानते होंगे देश भर में विभिन्न नेटवर्क कंपनियां अपने SIM Activation हेतु आधार कार्ड का इस्तेमाल करती है। आपके पास भी जिस कंपनी का Sim Card है| वह आपके आधार कार्ड के जरिए ही शुरू किया गया है| आधार कार्ड किसी गलत व्यक्ति के हाथों में लग जाने वह आपके नाम पर गलत तरीके से Sim Card ले सकते हैं|
सरकार द्वारा फर्जी Sim Card के द्वारा हो रही धोखाधड़ी को रोकने के लिए दूरसंचार विभाग ने TAFCOP Portal को लांच किया है| अब देश भर के उपभोक्ता इस पोर्टल की सहायता से अपने आधार कार्ड परActive SIM का पता लगा सकते हैं एवं उन्हें तुरंत बंद भी करवा सकते हैं। वर्तमान में देश भर की दूरसंचार विभाग के अंतर्गत रजिस्टर्ड मोबाइल कंपनियां नागरिकों को एक आधार कार्ड पर अधिकतम 9 SIM Active करने की परमिशन दे रही है
TAFCOP Portal Overview
Feature | Description |
---|---|
Purpose | Enables users to verify and manage mobile SIM cards registered under their Aadhaar number. |
Benefits | Helps prevent financial fraud by identifying unauthorized SIM cards. |
Functionality | View all active mobile connections linked to your Aadhaar number. |
Access | Login using a registered mobile number and a one-time password (OTP) received via SMS. |
Offered by | Department of Telecommunications (DoT), Government of India |
Website | TAFCOP Portal: https://tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/ (Sanchar Saathi) |
TAFCOP Portal Benefits के लाभ एवं विशेषताएं –
पोर्टल के माध्यम से दूरसंचार विभाग द्वारा देश भर के नागरिकों को प्रदान किए जाने वाले लाभ इस प्रकार हैं।
- पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ता अपने नाम पर चल रहे फर्जी सीमा का पता लगा सकते हैं।
- गलत तरीके से एक्टिव किए गए सिम को बंद कर सकते हैं।
- अपने नाम पर धोखाधड़ी से चल रहे सिम एवं अनचाहे नंबरों को तत्काल बंद किया जा सकता है।
- आप अपने इस्तेमाल में ना आने वाली SIM को इस पोर्टल के माध्यम से बंद कर सकते हैं।
- पोर्टल के माध्यम से देश भर में चल रहे गलत तरीके से SIM Activation के कार्यों को कम किया जा सकता हैं।
TAFCOP Portal Required Documents/ जरूरी दस्तावेज –
इस पोर्टल के माध्यम से फर्जी सीमा का पता लगाने एवं सिम को बंद करने के लिए लगने वाले जरूरी दस्तावेज इस प्रकार हैं।
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
TAFCOP Portal Cheak Active Sim Status –
अगर आप TAFCOP Portal पर अपने नाम पर रजिस्टर्ड सभी SIM का पता लगाना चाहते हैं, तो आपको बताई जा रही निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा| आज हम आपको TAFCOP Portal पर Active Sim Status देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
- सबसे पहले आपको TAFCOP Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुलकर आ जाएगा।
- यहां दिखाई दे रहे Cheak Active Sim Status वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक पेज खुलकर आ जाएगा यहां आपको अपना Mobile Number दर्ज करना है| इसके बाद आपको दिखाई दे रहा है कैप्चा कोड दर्ज करना होगा| आखिर में आपको Send Otp बटन पर क्लिक करके अपने दर्ज किए गए Mobile Number पर प्राप्त OTP से Login प्रक्रिया को पूरा करना है।
- अब आपके सामने आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड Sim Card की जानकारी खुलकर आ जाएगी।
- आपके आधार पर जितनी भी Sim Card Active है| उन सब SIM की सूची आप यहां पर देख सकते हैं।
- अब आपको दिखाई दे रहे नंबर में से जो नंबर आपका नहीं है, उसे सेलेक्ट करना है और दिखाई दे रहे Not My Number वाले विकल्प पर क्लिक करके Report बटन पर क्लिक कर देना है| जिससे कि यह नंबर आपका नाम से हट जाएगा एवं बंद हो जाएगा।
- किसी भी नंबर को Report करने के बाद आपको एक Reference Number मिलेगा| इसके इस्तेमाल से आप अपने Report किए गए SIM का Status चेक कर सकते हैं।
इस प्रकार आप इस पोर्टल के माध्यम से अपने आधार पर चल रही सभी SIM का पता लगा सकते हैं| एवं अनावश्यक या फिर आपका नाम पर Active अनचाहे SIM Card को बंद कर सकते हैं।
IMPORTANT LINKS :-
TAFCOP Portal Website Link | CLICK HERE |
TAFCOP Portal Login Link | CLICK HERE |
Check Active Sim Status Link | CLICK HERE |
Sanchar Saathi Portal Website Link | CLICK HERE |
Sanchar Sathi Portal APP Download Link | COMING SOON |
Our Telegram Channel Join Link | CLICK HERE |
Our Whatsapp Group Join Link | CLICK HERE |
TAFCOP Portal क्या है?
देशभर के दूरसंचार उपभोक्ताओं के लिए दूर संचार विभाग द्वारा TAFCOP Portal को शुरू किया गया है| इस पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ता अपने नाम पर एवं अपने आधार कार्ड पर Active Sim का पता लगा सकते हैं एवं इन Active Sim को बंद भी कर सकते हैं।
TAFCOP Portal कब शुरु हुआ?
TAFCOP Portal की शुरुआत भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा 2023 में की गई थी।
आधार कार्ड पर रजिस्टर्ड Sim Card का पता कैसे लगाएं?
भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए TAFCOP Portal पर उपभोक्ता अपने आधार कार्ड पर रजिस्टर्ड सिम का पता लगा सकते हैं।
TAFCOP Portal पर एक्टिव सिम स्टेटस कैसे देखें?
TAFCOP Portal के मुख्य पृष्ठ पर दिए गए Active Sim Status विकल्प के माध्यम से Active Sim Status Check किया जा सकता है।
अपने नाम पर एक्टिव सिम को बंद कैसे करें?
अगर आप अपने नाम पर Active Sim को बंद करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप TAFCOP Portal पर जाकर अपने नाम पर रजिस्टर सिम को बंद करने के लिए Request कर सकते हैं।