Mp e uparjan portal: आज से शुरू होगा गेहूं का पंजीयन, Mp e-uparjan portal से किसान कर सकते है अपना रजिस्ट्रेशन

Mp e uparjan

mp e uparjan portal: मध्य प्रदेश सरकार ने आज से गेहूं पंजीयन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी हेतु किसान आज से अपना पंजीयन कर सकते हैं पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है मध्य प्रदेश सरकार की उपार्जन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किसान अपना पंजीयन कर सकते हैं पंजीयन कैसे करना है गेहूं एवं चने के पंजीयन में लगने वाले दस्तावेज क्या है गेहूं और चने के पंजीयन कैसे करें सारी जानकारी आज के इस आर्टिकल में आपको देंगे।

मध्य प्रदेश सरकार समर्थन मूल्य पर गेहूं एवं चने की खरीदी के लिए उपार्जन पोर्टल पर किसानों का रजिस्ट्रेशन करती है। अगर आप मध्य प्रदेश के किसानों और अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर बेचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एमपी उपार्जन पोर्टल पर अपना गेहूं का पंजीयन करना होगा गेहूं चने की खरीद सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर की जाएगी इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू की गई है मध्य प्रदेश के किसान 1 मार्च तक अपने गेहूं एवं चने का पंजीयन कर सकेंगे।

गेहूं और चने का पंजीयन कैसे करें?

मध्य प्रदेश की Mp e uparjan पोर्टल पर जाकर आप गेहूं का पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन प्रक्रिया सरकार द्वारा शुरू की जा चुकी है, इसके लिए आपको नीचे बताई जारी प्रक्रिया का पालन करना होगा।

  • गेहूं का पंजीयन करने के लिए सबसे पहले आपको MP e uparjan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके यहां पर दिखाई दे रहे हैं रबी विपणन वर्ष 2024 25 का चयन करना होगा।
  • अब आपके यहां पर अपना किसान कोड या फिर समग्र आईडी दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको सेंड ओटीपी बटन पर क्लिक करना होगा।
  • दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको दिखाई दे रहे बॉक्स में दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने किस से जुड़ी समस्या जानकारी है जैसे कि किस का नाम भूमि से जुड़ी जानकारी समग्र आईडी आधार नंबर बैंक की जानकारी खुलकर आ जाएगी जिसे आपको वेरीफाई कर लेना है अगर इस जानकारी में किसी भी प्रकार की गलती पाई जाती है तो आप इसे संशोधित कर सकते हैं अगर सारी जानकारियां सही पाई जाती है तो आप इसे सबमिट कर सकते हैं।
  • अब आपको आगे फिर से दिखाई दे रहे सेंड ओटीपी पर बटन पर क्लिक करके अपने आधार कार्ड को वेरीफाई करना होगा। इसके लिए आप बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिसके लिए आपके पास बायोमेट्रिक डिवाइस तो होना अनिवार्य है।
  • आधार वेरीफाई हो जाने के बाद आप अपनी भूमि संबंधी जानकारी को जोड़ सकते हैं जिसमें आपको अपनी भूमिका खसरा नंबर दिखाई दे रही सूची में से सर्च करके जोड़ना होगा किस एक से अधिक खसरा यहां पर जोड़ सकता है।
  • अब आपको नीचे दिखाई दे रहे सेव बटन पर क्लिक करके अपने आवेदन फार्म को सेव कर देना है और इसकी प्रिंटआउट निकाल लेनी है।
  • निकल गई प्रिंटआउट का उपयोग उपार्जन केंद्र पर गेहूं खरीदने के लिए किया जाएगा।

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए किसान पंजीकरण प्रक्रिया –

अगर आप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं MP e uparjan पोर्टल पर पहली बार अपना रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं तो इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा।

  • अगर आप पहली बार समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए अपना पंजीयन कर रहे हैं तो इसके लिए आपको MP e uparjan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिखाई दे रही रबी विपणन वर्ष 2024-25 पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके यहां पर नया किसान पंजीयन वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर और बैंक पासबुक के अनुसार जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • आधार से रजिस्टर मोबाइल पर ओटीपी सेंड करके इसे दर्ज करना होगा।
  • भूमि संबंधी सभी जानकारी को जोड़कर अपने आवेदन फार्म को जमा कर देना है।
  • प्रक्रिया के पूरा होने के बाद आपका किसान पंजीयन सफलतापूर्वक हो जाएगा।

यह भी पढ़े : –

Leave a comment