Ladli Bahana Yojana: अब क्या होगा ? लाडली बहना योजना को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने जारी की बहुत बड़ी अपडेट, जल्दी देखें पूरी जानकारी

हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना को लेकर बहुत बड़ी अपडेट जारी की गई है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई इस बड़ी अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले हैं। अगर आप मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं और लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। तो आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजना से जुड़ी इस बड़ी अपडेट के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। आज हम आपको लाडली बहना योजना में आई 4 महत्वपूर्ण सूचनाओं के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इसलिए आर्टिकल को आखिरी तक जरूर पड़ेगा।

लाडली बहना योजना 2024 –

लाडली बहना योजना की शुरुआत राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। योजना के अंतर्गत गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को लाभान्वित किया जाता है। इस योजना में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाती है। अब तक इस योजना के अंतर्गत 1.29 करोड़ महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। राज्य सरकार ने इस योजना में महिलाओं को 9 से अधिक किस्तों का भुगतान किया है। राज्य सरकार हर महीने लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को 10 तारीख को पैसा ट्रांसफर कर रही है।

सरकार द्वारा लाडली बहना योजना से जुड़े 4 महत्वपूर्ण अपडेट –

जैसा कि अभी हमने आपको बताया मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना एवं राज्य की सभी महिलाओं के लिए चार प्रमुख अपडेट जारी किए गए हैं जो कि कुछ इस प्रकार हैं।

इस दिन आएगी लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की गई थी। योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं के ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा किए गए थे। इस योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं के पास अपने लिए पक्का मकान नहीं है, उन सभी महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। योजना में राज्य सरकार महिलाओं को पक्का मकान बनाने हेतु 1.20 लाख रुपये प्रदान करने वाली है। लेकिन अब तक इस योजना की पहली किस्त का पैसा महिलाओं को प्राप्त नहीं हुआ है। इसलिए इस बड़े अपडेट के दौरान राज्य सरकार इस योजना की पहली किस्त का पैसा महिलाओं को बहुत ही जल्द ट्रांसफर करने वाली है। जिसमें सभी लाभार्थी महिलाओं को ₹30000 प्राप्त होंगे।

लाडली बहना योजना के तीसरे चरण की होगी शुरुआत –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तीसरे चरण की शुरुआत का लाखों महिलाएं बेसब्री से इंतजार कर रही है। और अब मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं को खुशखबरी देते हुए तीसरे चरण की शुरुआत करने का ऐलान कर दिया है। बहुत ही जल्द लोकसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार लाडली बहना योजना का तीसरा चरण शुरू कर देगी। तीसरे चरण की शुरुआत के बाद सभी वंचित महिलाएं इस योजना में अपना आवेदन फार्म जमा कर पाएंगे। जैसे ही राज्य सरकार द्वारा लाडली बहना योजना का तीसरा चरण शुरू किया जाएगा। आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में सूचना प्रदान कर दी जाएगी।

दसवीं किस्त में मिलेंगे ₹1500 –

लाडली बहना योजना के अंतर्गत अब तक सभी लाभार्थी महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जा रही है। लेकिन अब मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को लोकसभा चुनाव से पहले खुशखबरी देते हुए योजना में सहायता राशि को बढ़ाकर ₹1500 करने जा रही है। लाडली बहना योजना की दसवीं किस्त में राज्य की महिलाओं को ₹1500 प्राप्त होंगे। योजना की अगली किस्त 10 मार्च को लाभार्थी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

लाडली बहना योजना से सरकार ने काटे लाखों महिलाओं के नाम, ऐसे चेक करें लिस्ट, वरना नहीं मिलेगी अगली किस्त

Leave a comment