Good News: इस दिन आएगी लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त, Ladli Behna Awas Yojana 1st Installment Update

Ladli Behna Awas Yojana 1st installment: लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं को पहली किस्त का इंतजार है, उन सभी महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त को जारी करने का आदेश दे दिया है और जिन महिलाओं ने इस योजना के अंतर्गत अपना आवेदन फार्म जमा किया था, उन सभी महिलाओं के खाते में मध्य प्रदेश सरकार पहली किस्त का पैसा ट्रांसफर करने जा रही है। आज हम आपको लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में पहली किस्त का पैसा किस दिन आएगा इसकी पूरी जानकारी देने वाले हैं। आर्टिकल को आखिरी तक जरूर पड़ेगा आपको आगे पहली किस्त के दौरान मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

लाडली बहना आवास योजना 2024 पहली किस्त –

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य की महिलाओं को पक्का मकान देने के लिए लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की थी। योजना का उद्देश्य प्रदेश की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को एक पक्का मकान देना है। जिसके अंतर्गत राज्य सरकार ने महिलाओं के आवेदन फार्म जमा कर आए थे। लाखों महिलाओं ने इस योजना के अंतर्गत अपने आवेदन फार्म जमा किए हैं। और अब उन महिलाओं को इस योजना की पहली किस्त का बेसब्री से इंतजार है। पहली किस्त की तारीखों का ऐलान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कर दिया है। आगे हम आपको लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली किस्त की तारीखों की जानकारी भी देंगे एवं पहली किस्त में महिलाओं को कितना पैसा मिलेगा इसके बारे में भी बताने वाले हैं।

पहली किस्त में मिलेगा इतना पैसा –

मध्य प्रदेश सरकार जिन महिलाओं के खाते में लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त का पैसा ट्रांसफर करेगी उन सभी महिलाओं को इस योजना की पहली किस्त के रूप में सरकार द्वारा ₹3,00,00 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी। झारखंड सरकार द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहन योजना के तर्ज पर अबुआ आवास योजना की शुरुआत की गई थी। और हाल ही में झारखंड सरकार ने इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं के खाते में पहली किस्त के ₹3,00,00 ट्रांसफर किए हैं। इसलिए मध्य प्रदेश सरकार भी बहुत ही जल्द अपने राज्य की लाभार्थी महिलाओं को योजना की पहले किसके ₹3,00,00 ट्रांसफर करने वाली है।

लाभार्थी महिलाओं को मिलेगा ₹1.20 लाख –

लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं ने आवेदन फार्म जमा किया है उन सभी महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार पक्का मकान बनाने के लिए 1.20 लाख रुपए प्रदान करेगी। यह पैसा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न किस्तों के रूप में महिलाओं के बैंक खाते में जमा किया जाएगा, योजना की पहली किस्त में राज्य सरकार ₹3,00,00 ट्रांसफर करेगी। इसके बाद राज्य सरकार द्वारा दूसरी किस्त में फिर से महिलाओं के खाते में ₹3,00,00 ट्रांसफर किए जाएंगे एवं आखिर में तीसरी किस्त के रूप में महिलाओं को योजना की शेष राशि जमा कर दी जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का लाभ केवल प्रदेश की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को ही दिया जाएगा।

इस दिन आएगी आवास योजना की पहली किस्त –

लाडली बहन आवास योजना की पहली किस्त का पैसा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा। हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की 9वी किस्त का पैसा 1.29 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया है। और अब लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त का पैसा मार्च के अंतिम सप्ताह में राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में जारी किया जाएगा। इसको लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। एवं जिन महिलाओं के खाते में योजना की पहली किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा, उनकी सूची भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है।

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे 2.50 लाख रुपए, देखे

Leave a comment