Ladli Behna Awas Yojana 1st Installment: महाशिवरात्री से पहले आएगा लाडली बहना आवास योजना का पैसा, सीएम मोहन करेंगे जमा

Ladli Behna Awas Yojana 1st Installment

Ladli Behna Awas Yojana 1st Installment : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना को लेकर बड़ी अपडेट जारी किया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार डॉक्टर मोहन यादव (Ladli Behna Awas Yojana 1st Installment) की पहली किस्त का पैसा महाशिवरात्रि से पहले महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं। आज हम आपको लाडली बहना आवास योजना Ladli Behna Awas Yojana 2024 से जुड़ी बहुत बड़ी अपडेट की जानकारी देने वाले हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से आप जान सकते हैं मध्य प्रदेश सरकार किस दिन महिलाओं के खाते में पहली किस्त का पैसा ट्रांसफर करेगी।

Ladli Behna Awas Yojana 1st Installment 2024 –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना Ladli Behna Awas Yojana की शुरुआत राज्य की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को पक्का मकान देने की उद्देश्य की गई थी। इस योजना की शुरुआत का श्रेय राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जाता है। उन्होंने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना PM Awas Yojana के तर्ज पर राज्य की महिलाओं को पक्का मकान देने के लिए लाडली बहना आवास योजना ( Ladli Behna Awas Yojana की शुरुआत की थी। योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा कराए गए थे। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार ने सभी आवेदन फार्म में से पात्रता धारी महिलाओं का चयन कर योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर सूची जारी की है। Ladli Behna Awas Yojana Final List में जिन महिलाओं का नाम होगा, केवल उन्हें ही राज्य सरकार पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करेगी।

इस दिन आएगा पहली किस्त का पैसा –

जिन महिलाओं को लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त Ladli Behna Awas Yojana 1st Installment का बेसब्री से इंतजार है। उन सभी महिलाओं को खुशखबरी देते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने पहले किस्त जारी करने की घोषणा कर दी है। राज्य सरकार महाशिवरात्रि एवं होली के त्योहार से पहले ही राज्य की महिलाओं को योजना की पहली किस्त का पैसा जारी करने वाली है। जिसको लेकर डॉक्टर मोहन यादव ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। योजना की पहली किस्त का पैसा सिंगल क्लिक के माध्यम से सीएम मोहन यादव द्वारा ट्रांसफर किया जाएगा। लाभार्थी महिलाओं को योजना की पहली किस्त का पैसा बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त होगा। मध्य प्रदेश से आ रही खबरों के अनुसार योजना Ladli Behna Awas Yojana की पहली किस्त का पैसा फरवरी के अंतिम सप्ताह या फिर मार्च के प्रथम सप्ताह के दौरान जारी किया जा सकता है।

पहली किस्त में मिलेंगे इतने पैसे –

राज्य सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त Ladli Behna Awas Yojana 1st Installment के दौरान लाभार्थी महिलाओं को ₹30000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसके बाद राज्य सरकार दूसरी किस्त का पैसा जारी करेगी, जिसमें फिर से महिलाओं को ₹30000 मिलेंगे और आखिर में योजना की तीसरी किस्त के दौरान सरकार द्वारा शेष राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को पक्का मकान बनाने के लिए 120000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करती है, यह पैसा विभिन्न तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।

Also Read:- मध्य प्रदेश सरकार ने वंचित महिलाओं के लिए शुरू किया लाडली बहना योजना का तीसरा चरण, ऐसे करें अपना आवेदन फार्म जमा

Leave a comment