ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को मिलेगा 1 लाख 20 हजार रुपए, सरकार की इस योजना में बनवा सकेगी पक्का मकान, देखे पूरी जानकारी

लाडली बहना आवास योजना,

सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में निवास कर रही महिलाओं के लिए पक्का मकान बनाने के उद्देश्य से एक योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा महिलाओं को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में 120000 रुपए जमा किए जाएंगे l इन पैसों का इस्तेमाल महिलाएं अपने लिए पक्के मकान के निर्माण के लिए कर सकती हैं। सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं महिलाओं के ध्यान में रख कर चलाई जा रही हैं, इनमें से एक इस योजना का शुभारंभ मध्य प्रदेश सरकार ने किया है। इस योजना का नाम लाडली बहना आवास योजना रखा गया है। जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी।

यह योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर शुरू की गई है भारत सरकार प्रदेश एवं देश की गरीब महिलाओं को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करती है। किसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को पक्का मकान बनाने के लिए अब मध्य प्रदेश सरकार भी आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को पक्का मकान बनाने के लिए सरकार द्वारा 120000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि विभिन्न किस्तों के रूप में जमा की जाएगी इन पैसों का इस्तेमाल महिलाएं अपने लिए पक्के मकान का निर्माण एवं अपने पहले से बने हुए कच्चे मकान की मरम्मत के लिए कर सकती हैं।

शुरू हुई लाडली बहना आवास योजना

अगर आप मध्य प्रदेश के मूल निवासी है और आपको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो आप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहन आवास योजना में अपना आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं इस योजना में भी आपको भारत सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना की तरह ही पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी लेकिन इस योजना की शुरुआत सिर्फ मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए की गई है इसलिए अगर आप मध्य प्रदेश से बाहर के निवासी हैं तो आप इस योजना में आवेदन फार्म जमा नहीं कर पाएंगे इसके लिए आपको प्रधानमंत्री आवास योजना में ही आवेदन फार्म जमा करना होगा।

लाडली बहना आवास योजना का उद्देश्य प्रदेश की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को पक्का मकान देने का है सरकार का लक्ष्य लगभग 5 लाख महिलाओं को इस योजना के तहत पक्का मकान प्रदान करना है इस लक्ष्य को सरकार 2 साल के अंदर पूरा करने वाली है। गरीब और कमजोर पर की महिलाओं को लाभ देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा किए थे। और मध्य प्रदेश सरकारी योजना में पात्र महिलाओं को पक्का मकान बनाने के लिए पहली किस्त की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करने वाली है महिलाओं को पहले किसके दौरान ₹25000 प्राप्त होंगे।

इस दिन आएगी आवास योजना की पहली किस्त

जिन महिलाओं ने लाडली बहना आवास योजना में अपना आवेदन फार्म जमा किया था। उन सभी महिलाओं के खाते में मध्य प्रदेश सरकार 10 फरवरी को पहली किस्त का पैसा ट्रांसफर करने वाली है मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 10 फरवरी को लाडली बहना योजना की महिलाओं खाते में अगली किस्त का पैसा ट्रांसफर करेगी। इसी दौरान प्रदेश सरकार आवास योजना में लाभार्थी महिलाओं को भी पहले किस्त का पैसा ट्रांसफर करने वाली है पहली किस्त के दौरान प्रदेश के सभी लाभार्थी महिलाओं को ₹25000 की सहायता राशि प्राप्त होगी इन पैसों का इस्तेमाल महिलाएं अपने लिए पक्के मकान के निर्माण की शुरुआत के रूप में कर सकती हैं, जैसे-जैसे निर्माण कार्य आगे बढ़ता जाएगा मध्य प्रदेश सरकार आपके खाते में विभिन्न किस्तों के रूप में आवास योजना की राशि ट्रांसफर करती रहेगी यह पैसा महिलाओं के बैंक खाते में जमा किया जाएगा।

ऐसे देखे आवास योजना की लिस्ट में नाम

  • सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके यहां पर दिखाई दे रही लाडली बहना आवास योजना लिस्ट 2024 वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • यहां पर आपको राज्य का चयन करना होगा जिसमें आपको मध्य प्रदेश को चुनना होगा। इसके बाद आपको दिखाई दे रही सूची में से अपने जिले का चयन करना है।
  • जिले का चयन करने के बाद आपको दिखाई दे रही सूची में से अपने तहसील जनपद पंचायत का चयन करने के बाद गांव का चयन करना होगा अगर आप शहरी क्षेत्र में निवास करते हैं तो आपको अपने वार्ड क्रमांक का चयन करना होगा।
  • जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक सूची आ जाएगी यह सूची में से आपको अपना नाम देख लेना है अगर इस सूची में आपका नाम पाया जाता है तो लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त का पैसा सरकार द्वारा आपके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं पाया जाता है तो आपको सरकार द्वारा जारी की जाने वाली अगली किस्त का इंतजार करना है।

खसरा समग्र लिंक करने से क्या होगा? जाने खसरा लिंक करने के फायदे,

Leave a comment