Ladli Behna Yojana New Update: क्या 10 मार्च को महिलाओं के खाते में फिर आयेंगे 1250 रुपए, देखे बड़ी जानकारी

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana New Update: मध्य प्रदेश सरकार Ladli Behna Yojana Next Installment का पैसा इस दिन जारी करेगी| जिन महिलाओं को योजना की अगली किस्त का इंतजार है, उन सभी महिलाओं को आज इस आर्टिकल में हम बड़ी जानकारी प्रदान करने वाले हैं| क्या राज्य की महिलाओं को फिर से 1250 रुपए मिलने वाले हैं? क्या 10 तारीख को सरकार योजना की सहायता राशि फिर से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी? सारे सवालों के जवाब आज इस आर्टिकल में आपको प्रदान किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गरीब महिलाओं के लिए संचालित की जा रही Ladli Behna Yojana के अंतर्गत करीब 1.29 करोड़ महिलाएं लाभ प्राप्त कर रही हैं| इस योजना में महिलाओं को भविष्य में हर महीने ₹3000 तक प्रदान करने का लक्ष्य राज्य सरकार द्वारा रखा गया है| फिलहाल इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जा रही है| जिसे राज्य सरकार बढ़कर ₹3000 कर सकती हैं| राज्य की महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत हर महीने 10 तारीख को आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाती है| यह पैसा राज्य सरकार सिंगल क्लिक के माध्यम से महिलाओं से बैंक खाते में ट्रांसफर करती है| योजना के अंतर्गत लाभान्वित महिला डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से सरकार द्वारा ट्रांसफर किए गए पैसे को प्राप्त करती हैं।

01 मार्च को खाते में आए 1250 रू (Ladli Behna Yojana)

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को योजना की 10वीं किस्त का पैसा 1 मार्च को ही ट्रांसफर कर दिया गया था| इस दौरान राज्य की महिलाओं के बैंक खाते में 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हुई। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजना की शुरुआत से लेकर अब तक हर महीने 10 तारीख को योजना का 1250 रुपए ट्रांसफर किए जा रहे थे, परंतु 1 मार्च को योजना की किस्त जारी कर दी गई। सरकार द्वारा जारी की गई इस किस्त के पीछे बड़ी वजह आने वाले महाशिवरात्रि और होली के त्योहार हैं| राज्य सरकार ने इन त्योहारों को देखते हुए राज्य की महिलाओं को पहले ही योजना के 1250 रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं| मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा कहा गया था, कि राज्य की महिलाएं आगामी त्यौहार से पहले योजना का पैसा प्राप्त कर अपने लिए जरूर का सामान खरीद सकेंगे।

क्या 10 मार्च को फिर आएगा Ladli Behna Yojana का पैसा –

जैसा कि अभी हमने आपको बताया इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हर महीने की 10 तारीख को आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाती है, परंतु इस बार 1 मार्च को ही महिलाओं के बैंक खाते में आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर कर दी गई| परंतु राज्य की महिलाओं के मन में एक सवाल है, कि क्या आने वाली 10 मार्च को फिर से उन्हें योजना की 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी? तो आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं, कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मार्च के महीने की किस्त 1 तारीख को ही ट्रांसफर कर दी गई है| आने वाली 10 मार्च को आपको योजना का पैसा ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा अगली किस्त का पैसा –

अगर आप इस योजना में लाभ प्राप्त कर रहे हैं, तो आपको इस योजना के अंतर्गत अगले किस्त प्राप्त करने से पहले हमारे आर्टिकल में बताई जा रही इस महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यान से देखना होगा| मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अगली किस्त का पैसा केवल उन महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा, जो महिलाएं इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित की गई सभी जरूरी पत्रताओं का पालन करेगी| अगर आप इस योजना में अपात्र होते हुए लाभ प्राप्त कर रहे हैं, तो आपको प्रदेश सरकार अगले किसी का पैसा ट्रांसफर नहीं करेगी और आपका नाम इस योजना से बाहर कर दिया जाएगा।

Also Read:-

Leave a comment