Mp e-uparjan 2024 : इन किसानों का नहीं होगा समर्थन मूल्य पर गेहूं का पंजीयन, आया नया आदेश, देखे

Mp e-uparjan 2024 : इन किसानों का नहीं होगा समर्थन मूल्य पर गेहूं का पंजीयन, आया नया आदेश, देखे

MP e-uparjan 2024 : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2024 25 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद प्रक्रिया हेतु किसान पंजीयन शुरू किया जा चुका है। राज्य के सभी किसान अपने गेहूं की समर्थन मूल्य पर बिक्री हेतु 5 फरवरी 2024 से 1 मार्च 2024 तक पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए पंजीयन केंद्रों पर सभी जरूरी दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। सरकार द्वारा ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं कॉमन सर्विस सेंटर, एमपी ऑनलाइन संचालक द्वारा किसान के पंजीयन किए जा रहे हैं। लेकिन आज हम आपको समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी हेतु किए जाने वाले पंजीयन प्रक्रिया से जुड़ी बहुत बड़ी जानकारी देने वाले हैं। अगर आप एक किसान है और मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं बिक्री हेतु पंजीयन प्रक्रिया का लाभ लेकर अपना गेहूं समर्थन मूल्य पर ₹2275 प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचना चाहते हैं। तो आपको इस योजना में आई बड़ी अपडेट के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आज हम आपको बताने वाले हैं कि राज्य के ऐसे कौन से किसान है, जो समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी हेतु अपना पंजीयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक नहीं कर पाएंगे। आगे आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़िएगा।

समर्थन मूल्य पर गेहूं पंजीयन 2024-25.

मध्य प्रदेश में सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी करती है इसके लिए उपार्जन पोर्टल पर किसानों का पंजीयन किया जाता है। पंजीयन उपरांत सरकार समर्थन मूल्य पर निर्धारित शुल्क के हिसाब से किसानों से गेहूं की फसल की खरीद की जाती है। सबसे पहले राज्य सरकार इस योजना के लिए किसानों का उपार्जन पोर्टल ( MP e uparjan) पर पंजीयन करती है। इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन सुविधा प्रदान की जाती है। किसानो के लिए सरकार द्वारा ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं कॉमन सर्विस सेंटर और एमपी ऑनलाइन संचालक के द्वारा पंजीयन करने की सुविधा प्रदान की जाती है। यहां पर किसान अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीयन करा सकते हैं।

01 मार्च है गेहूं पंजीयन की अंतिम तिथि –

अगर आप मध्य प्रदेश के किसान हैं और समर्थन मूल्य पर गेहूं के लिए पंजीयन करना चाहते हैं। तो इसके लिए सरकार द्वारा 1 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। मध्य प्रदेश में 5 फरवरी से पंजीयन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है, पंजीयन केंद्रों पर जाकर किसान अपना पंजीयन कर सकते हैं। लेकिन अगर आप पंजीयन केंद्र पर लगी लंबी-लंबी लाइनों में परेशान नहीं होना चाहते हैं। तो आप घर बैठे भी अपना गेहूं का पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने मोबाइल फोन के इस्तेमाल से भी गेहूं पंजीयन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। सरकार ने कॉमन सर्विस सेंटर, एमपी ऑनलाइन संचालक के द्वारा भी किसानों की गेहूं पंजीयन करने की सुविधा प्रदान की है। इसके अलावा अपने नजदीकी ग्राम पंचायत, लोक सेवा केंद्र एवं उपार्जन केन्द्रों पर जाकर भी आप पंजीयन का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी तरह की परेशानी आने पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने की सुविधा भी दी जा रही है।

इन किसानों को नहीं होगा समर्थन मूल्य पर गेहूं पंजीयन –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उपार्जन पोर्टल पर की जा रही गेहूं पंजीयन प्रक्रिया के दौरान किसानों से समग्र आईडी एवं आधार कार्ड और जमीन के दस्तावेज मांगे जाते हैं।मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में राज्य के सभी किसानों से अपनी समग्र आईडी को जमीन की दस्तावेज यानी कि खसरे से लिंक करने के निर्देश जारी किए थे। अगर आप एक किसान है और समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन करना चाहते हैं तो आपको अपने समग्र आईडी को अपनी भूमि के कागज ( खसरे ) से लिंक करना जरूरी था। इसके लिए सरकार ने जरूरी दिशा निर्देश जारी किए थे और सभी किसानों को सूचित किया गया था कि पंजीयन प्रक्रिया से पहले आपको अपने समग्र को खसरे से लिंक करना अनिवार्य है।

लेकिन राज्य के कुछ किसानों ने अपने समग्र को अब तक खसरे से लिंक नहीं किया है इस वजह से उन्हें पंजीयन केंद्र पर गेहूं खरीदी हेतु पंजीयन करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। और संभवत आपका गेहूं का पंजीयन भी नहीं किया जा सकता है बिना समग्र आईडी के आप पंजीयन प्रक्रिया का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इसलिए जल्द से जल्द अपने समग्र को खसरे से लिंक करें इसके लिए हमने हमारी वेबसाइट पर आर्टिकल बनाकर जानकारी दे रखी है नीचे आपको दिखाई दे रहा है लिंक से समग्र को जमीन की पावती ( खसरे ) से लिंक करने की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है।

समग्र खसरा लिंक करने पर ही होगा MP E Uparjan 2024 पर गेहूं / चने का पंजीयन, Samagra Khasra Link Online

Leave a comment