Mp E Uparjan 2024: 15 मार्च से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी, नए मुख्यमंत्री ने बदल दिए नियम, देखे पूरी जानकारी

Mp E Uparjan 2024

Gehu Panjiyan Kaise Kare: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर एक नया निर्देश जारी किया है। इसके अनुसार मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 15 मार्च से शुरू कर दी जाएगी। 1 मार्च तक किसान उपार्जन पोर्टल पर अपना पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 1 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। राज्य में गेहूं का पंजीयन 5 फरवरी से शुरू किया जा चुका है। किसान पंजीयन केंद्रों पर जाकर अपना गेहूं खरीदी हेतु पंजीयन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2024 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 2275 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से की जाएगी। अगर राज्य सरकार किसानों को प्रति क्विंटल 425 रुपए का बोनस प्रदान करती है, तो समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 2700 रुपए प्रति क्विंटल तक मानी जाएगी। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने का वादा किया गया था। जिसको लेकर राज्य के किसानों में सरकार के प्रति उम्मीद है, कि इस बार मध्य प्रदेश सरकार किसानों से गेहूं की खरीदी ₹2700 रुपए प्रति क्विंटल तक की जा सकती है।

फिलहाल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ₹2700 प्रति क्विंटल गेहूं खरीद को लेकर आदेश जारी नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में चल रहे समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी हेतु किसान पंजीयन के दौरान किसानों का पंजीयन 2275 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से किया जा रहा है।

01 मार्च है गेहूं पंजीयन की अंतिम तिथि –

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहा पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 1 मार्च घोषित की गई है। राज्य के किसानों को 1 मार्च तक अपनी गेहूं का पंजीयन कर लेना है। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार पंजीयन प्रक्रिया को बंद कर देगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद हेतु 5 फरवरी 2024 से पंजीयन प्रक्रिया की शुरुआत की गई थी।

जिसे राज्य सरकार द्वारा 1 मार्च 2024 तक चलाया जाएगा। वहीं राज्य के सरसों किसानों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने पंजीयन प्रक्रिया की शुरुआत 20 फरवरी 2024 से कर दी है। राज्य के सरसों किसान 20 फरवरी से उपार्जन केंद्र पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं।

15 मार्च से होगी गेहूं की खरीदी शुरू –

मध्यप्रदेश में 15 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। राज्य के किसान अपने नजदीकी उपार्जन केंद्र पर गेहूं की फसल ले जाकर 15 मार्च से बेच सकते हैं। जिन किसानों ने उपार्जन पोर्टल पर अपना पंजीयन करा लिया है, उन किसानों को 15 मार्च से स्लॉट बुकिंग की सुविधा प्रदान कर दी जाएगी। स्लॉट बुकिंग के बाद किसान अपने द्वारा निर्धारित की गई तारीख पर उपार्जन केंद्र पर फसल को ले जा सकते हैं। मध्य प्रदेश में गेहूं की खरीद 1 महीने तक चलने वाली है। 15 मार्च से 15 अप्रैल तक राज्य के किस उपार्जन केंद्र पर अपनी गेहूं की फसल को बेच सकते हैं।

किसानों द्वारा उपार्जन केंद्र पर फसल बेचने के बाद सरकार 7 दिवस के अंदर किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से खरीदी गई फसल का भुगतान कर देगी। इसके लिए किसानों को अपना बैंक खाता आधार से लिंक करना अनिवार्य है। क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा फसल का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। इसलिए किसानों को भुगतान से संबंधित समस्या ना आए इसके लिए आप पहले से अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करा कर रखें।

Also Read:-

Leave a comment