MP e-uparjan 2024 : 15 मार्च से शुरू होगी समर्थन मूल्य गेहूं की खरीदी, किसान ऐसे करे Gehu ka Slot Booking

Gehu ka Slot Booking 2024

Gehu Slot Booking Kaise Kare: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उपार्जन पोर्टल पर 15 मार्च से गेहूं के खरीदी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश के अनुसार 1 मार्च प्रदेश में गेहूं पंजीयन के लिए अंतिम तिथि है।इसके बाद प्रदेश में 15 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी उपार्जन केदो पर किसान 15 मार्च से अपनी फसल ले जाकर बिक्री कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी हेतु 5 फरवरी से पंजीयन प्रक्रिया को शुरू किया जा चुका है राज्य में गेहूं पंजीयन की अंतिम तिथि 1 मार्च 2024 निर्धारित की गई है जिन किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं की फसल बेचना है वह सभी किसान 1 मार्च तक उपार्जन केन्द्रों पर जाकर गेहूं खरीदी हेतु पंजीयन करा सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पंजीयन हेतु किसानो को सुविधा प्रदान करने के लिए पंजीयन केंद्रों की स्थापना की गई है।

Mp e uparjan Gehu Slot Booking Kaise Kare –

किसानों को उपार्जन केंद्र पर गेहूं की फसल ले जाने से पहले MP E Uparjan Portal पर अपना Slot Book करना होगा, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP E Uparjan Portal पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी से पहले किसानों का Slot Book किया जाता है किसान अपने अनुसार तारीख एवं समय का चयन कर सकते हैं किसानों द्वारा जिन तारीख को एवं समय का चयन किया जाएगा वह समय और तारीख किसानों के लिए mp e uparjan portal पर आरक्षित कर ली जाती है तारीख पर किस उपार्जन केंद्र पर अपनी गेहूं के फसल को ले जाकर बिक्री कर सकते हैं उपार्जन पोर्टल पर किसानों को Gehu Slot Booking की सुविधा प्रदान की जा रही है आज हम आपको Gehu Slot Booking Kaise Kare करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

Mp e uparjan Gehu Slot Booking –

  • गेहूं का Slot Book करने के लिए सबसे पहले आपको MP e Uparjan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुलकर आ जाएगा।
  • मुख्य पृष्ठ पर दिखाई दे रहे रबी विपणन वर्ष 2024-25 का चयन करना होगा।
  • अब यहां आपको Kisan Slot Booking वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहां आपको अपना किसान कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने किसान से संबंधित सभी जानकारियां दिखाई देगी, इसको वेरीफाई करना है।
  • अब आपको उपार्जन केंद्र का चयन करना है।
  • उसके बाद आपको उपार्जन केंद्र पर फसल ले जाने की तारीख का चयन करना है।
  • अब आपको सेंड ओटीपी बटन पर क्लिक करना है।
  • पंजीयन में रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको दर्ज करके ओटीपी वेरीफाई करना है।
  • ओटीपी वेरिफिकेशन हो जाने के बाद आपका Slot Booking सफलतापूर्वक कर लिया जाएगा।
  • अब आप प्रिंट बटन पर क्लिक करके Book किए गए Slot का Print Out निकाल सकते हैं।

इस प्रकार किसान बताई गई प्रक्रिया का पालन कर अपने लिए Gehu Ka Slot Book कर सकते हैं। और तय की गई तारीख पर उपार्जन केंद्र पर जाकर गेहूं की फसल को बेच सकते हैं।

यह भी पढ़े : –

Leave a comment